बॉलीवुड हस्तियों ने किया पद्मश्री महेंद्र कपूर चौक का अनावरण


  प्रसिद्ध पार्श्वगायक पद्मश्री महेंद्र कपूर के सम्मान में हाल ही में टर्नर रोड, सेंट मार्टिन्स रोड, बांद्रा वेस्ट के जंक्शन पर बने 'चौक' का अनावरण बाॅलीवुड अभिनेता जितेन्द्र, सुरेश वाडकर, जॉनी लीवर, उदित नारायण, दीपा नारायण, और मधुश्री के हाथो हुआ | महेंद्र कपूर के बेटे रुहान महेंद्र कपूर, बहु नीरजा रूहान कपूर, और पोते सिद्धांत कपूर इस मौके पर उपस्थित थे। महेंद्र कपूर के परिवार के सदस्य, शुभचिंतक और अन्य लोगों ने भी इस शुभ अवसर पे इक्ट्ठा होकर इस लम्हें को और भी यादगार बना दिया।

स्वर्गीय महेंद्र कपूरजी की उन गिने-चुने गायकों में गीनती होती है जो हिंदी फिल्म संगीत स्वर्ण युग में हावी थे। जैसे मुकेश जो राज कपूर की आत्मा कहलाते थे, वैसे ही महेंद्र कपूर जो मनोज 'भारत' कुमार की आवाज़ थे, उन्होंने मनोज कुमार की फिल्मो के लिए देशभक्ती पे बने गाने गाये थे। जिसमे उपकार फिल्म से "मेरे देश की धरती" रोटी कपडा और मकान फिल्म से "और नहीं बस और नही शुमार है" "।

और अब कपूर परिवार की ये विरासत महेंद्र कपूर के बेटे रुहान महेंद्र कपूर और पोते सिद्धांत कपूर आगे बढा रहे है। दिवंगत महान पार्श्व गायक महेंद्र् कपूर के नाम को संगीत जगत और बिरादरी मे अपने योगदान से गौरवान्वित कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

Kamala Harris’s rise sends a message of hope to young girls of colour and every immigrant in the US: Tel K Ganesan

Latest pictures of actor Rishi Bhutani of Hindi films Bolo Raam and Jai Jawaan Jai Kissan; Tamil film Pilippu Inippu; Kannada film Maaricha fame.

"Happy Birthday Sulakshana.. you have just been adopted," announce Anand Mahendroo, Papon, Shekhar Suman, Ismail Darbar...